Ganna Parchi :गन्ना किसान भूलकर भी न करें ये गलती, वरना रद्द हो जाएगी पर्ची और होंगे परेशान

Ganna Parchi: किसान भाई आपको बता दे की चालू पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना पर्चियां केवल मोबाइल एसएमएस के जरिए ही भेजी जा रही हैं। ऐसे में किसान एसकेजी पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को चालू रखें। मोबाइल बंद होने पर दो घंटे बाद गन्ना पर्ची स्वत: निरस्त हो जाएगी।

गन्ना ने किसानों बताया कि गन्ना पर्चियां ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए स्मार्ट गन्ना किसान (एसकेजी) पोर्टल पर पंजीकृत अपना मोबाइल नंबर चालू रखना होगा। मोबाइल बंद होने पर दो घंटे बाद गन्ना पर्ची स्वतः निरस्त हो जाएगी। मोबाइल बंद होने से किसानों को परेशानी हो रही है। इसलिए मोबाइल को हमेशा रिचार्ज रखें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर गन्ना विभाग कार्यालय में सीधे संपर्क भी कर सकते हैं।

Ganna Parchi
Ganna Parchi

Ganna Parchi मेसेज के माध्यम से भेजी जा रही 

उप गन्ना आयुक्त का कहना है कि चालू पेराई सत्र 2024-25 में किसानों को गन्ना पर्चियां मैसेज (एसएसएस) के जरिए ही भेजी जा रही हैं। इसके लिए किसान अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का इनबॉक्स खाली रखें। मुरादाबाद परिक्षेत्र में एसएमएस के जरिए कुल 7503 पर्ची के मैसेज भेजे गए हैं।

इसमें से बड़ी संख्या में मैसेज फेल हो रहे हैं। इसके लिए गन्ना किसान अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर को नेटवर्क एरिया में रखें। पंजीकृत नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब बिल्कुल भी एक्टिव न रखें। अगर किसान का मोबाइल नंबर गलत है। तो उसे गन्ना समिति के माध्यम से अपडेट करा लें। गन्ना पर्चियां न पहुंचने का मुख्य कारण पंजीकृत मोबाइल नेटवर्क एरिया में उपलब्ध न होना, एसएमएस इनबॉक्स फुल होना, मोबाइल रिचार्ज न होना, मोबाइल स्विच ऑफ होना है।

2 घंटे के बाद पर्ची रद्द कर दी जाएगी

मोबाइल पर डिलीवरी न होने पर दो घंटे बाद मैसेज अपने आप निरस्त हो जाता है। जिससे किसानों को उनकी पर्ची की जानकारी नहीं मिल पाती। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त ने भी सभी क्षेत्रीय अधिकारियों और जिला गन्ना अधिकारियों को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।

यूपी चीनी मील की सूची (जिलेवार) Check करें

जनपद का नाम  चीनी मिल नाम  आधिकारिक वेबसाइट
सहारनपुर देवबन्द www.kisaan.net/
  सरसावा (सहकारी) www.upsugarfed.org
  ननौता (सहकारी) www.upsugarfed.org
  गागनौली www.bhlcane.com
  शेरमऊ www.kisaan.net
मुजफ्फरनगर मन्सूरपुर www.krishakmitra.com
  खतौली www.kisaan.net/
  रोहाना www.kisaan.net
  मोरना (सहकारी) www.upsugarfed.org
  तितावी www.kisaan.net
  टिकौला www.kisaan.net
  बुढाना www.bhlcane.com
  खाईखेडी www.kisaan.net
शामली ऊन www.kisaan.net
  थानाभवन www.bhlcane.com
  शामली www.kisaan.net
मेरठ सकौती www.kisaan.net
  दौराला www.kisaan.net
  मवाना www.kisaan.net
  किनौनी www.bhlcane.com
  नगलामल www.kisaan.net
बागपत रमाला (सहकारी) www.upsugarfed.org
  मलकपुर www.kisaan.net
गाज़ियाबाद मोदीनगर www.kisaan.net
हापुड़ सिम्भावली www.kisaan.net
  ब्रजनाथपुर www.kisaan.net
बुलन्दशहर अनूपशहर (सहकारी) www.upsugarfed.org
  अगौता www.kisaan.net
  साबितगढ www.kisaan.net
बिजनौर धामपुर www.krishakmitra.com
  स्योहारा www.kisaan.net
  बिजनौर www.wavesuger.com
  चान्दपुर www.pbsfoods.in
  स्नेहरोड (सहकारी) www.upsugarfed.org
  बहादुरपुर www.kisaansoochna.dwarikesh.com
  बरकतपुर www.kisaan.net
  बुन्दकी www.kisaansoochna.dwarikesh.com
  बिलाई www.bhlcane.com
अमरोहा चंदनपुर www.kisaan.net
  धनुरा www.wavecane.in
  गजरौला (सहकारी) www.upsugarfed.org
मुरादाबाद रानीनागल www.kisaan.net
  बिलारी www.shreeajudhiasugar.com/
  अगवानपुर www.dewansugarsindia.com
  बेलवाडा www.kisaan.net
संभल असमौली www.krishakmitra.com
  रजपुरा www.krishakmitra.com
रामपुर बिलासपुर www.upsugarfed.org
  मि.नरायनपुर www.kisaan.net
  करीमगंज www.kisaan.net
पीलीभीत पीलीभीत www.lhsugar.in
  बीसलपुर (सहकारी) www.upsugarfed.org
  पूरनपुर (सहकारी) www.upsugarfed.org
  बरखेडा www.bhlcane.com
बरेली बहेडी www.kisaan.net
  सेमिखेरा (सहकारी) www.upsugarfed.org
  मीरगंज www.krishakmitra.com
  नवाबगंज www.oswalsugar.com
  फ़रीदपुर www.kisaansoochna.dwarikesh.com
बदायूँ बिसौली www.kisaan.org
  बदायूँ (सहकारी) www.upsugarfed.org
कासगंज न्योली www.kisaan.org
शाहजहाँपुर रोज़ा www.kisaan.net/
  तिहार (सहकारी) www.upsugarfed.org
  निगोही www.kisaan.net
  मकसूदापुर www.bhlcane.com
  पुवायां (सहकारी) http://www.upsugarfed.org/
हरदोई रूपापुर www.dsclsugar.com
  हरियावा www.dsclsugar.com
  लोनी www.dsclsugar.com
लखीमपुर गोला www.bhlcane.com
  ऐरा www.kisaan.net
  पलिया www.bhlcane.com
  बेलराया (सहकारी) www.upsugarfed.org
  सम्पूर्नानगर (सहकारी) www.upsugarfed.org
  अजबापुर www.dsclsugar.com
  खम्भारखेडा www.bhlcane.com
  कुम्भी www.bcmlcane.com
  गुलरिया www.bcmlcane.com
सीतापुर हरगाँव www.kisaan.net
  बिसवाँ www.gannakrishak.in
  महमूदाबाद (सहकारी) www.upsugarfed.org
  रामगढ www.kisaan.net
  जवाहरपुर www.kisaan.net
फर्रुखाबाद करीमगंज www.upsugarfed.org
बाराबंकी हैदरगढ www.bcmlcane.in/kisaan-suvidha
फैज़ाबाद रोजागांव www.bcmlcane.in/kisaan-suvidha
  मोतीनगर www.kisaan.net
अम्बेडकरनगर मिझोडा www.bcmlcane.in/kisaan-suvidha
सुल्तानपुर (सहकारी) सुल्तानपुर www.upsugarfed.org
गोण्डा दतौली www.bcmlcane.in
  कुन्दरखी www.bhlcane.in
  मैजापुर www.bcmlcane.in
बहराइच जरवलरोड www.kisaan.net
  नानपारा (सहकारी) www.upsugarfed.org
  चिलवरिया www.kisaan.net
  परसेंडी www.parlesugar.com
बलरामपुर बलरामपुर ______
  तुलसीपुर www.bcml.in
  इटईमैदा www.bhlcane.in
बस्ती बभनान www.bcmlcane.in
  वाल्टरगंज www.bhlcane.com
  रुधौली www.bhlcane.com
महाराजगंज सिसवाबाज़ार www.kisaan.net
  गडोरा www.jhvsugar.in/
देवरिया प्रतापपुर www.bhlcane.com
कुशीनगर हाटा www.kisaan.net
  कप्तानगंज www.kisaan.net
  खड्डा www.kisaan.net
  रामकोला (पी.) www.kisaan.net
  सेवरही www.kisaan.net
मऊ घोसी www.upsugarfed.org
आजमगढ़ सठिओं (सहकारी) www.upsugarfed.org

 

     

Leave a Comment